बिहार की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है: तेजस्वी यादव

पटना (बिहार), 10 अप्रैल - राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने पर कहा, "यह तो एक औपचारिकता है और ना चाहते हुए भी वो यह कर रहे हैं। उनपर दबाव है। हमने चुनाव में पहले ही कहा था कि उनको (मुख्यमंत्री) नहीं रहने दिया जाएगा। सवाल यह है कि इतने बड़े जनादेश के बाद भी सरकार में परिवर्तन आखिर क्यों किया जा रहा है?...बिहार की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। लोग परेशान हैं। इन लोगों की केवल कुर्सी पर बने रहने की मंशा है...यह केवल बिहार को बदनाम और बर्बाद कर रहे हैं। 

 
#बिहार
# तेजस्वी यादव