यमुनानगर के गांव मुसिम्बल में खेतों में लगी आग

यमुनानगर के गांव मुसिम्बल में खेतों में आग लगने से लाखों रुपये की गेहूं की फसल और भूसा जलकर नष्ट हो गया।  जानकारी के अनुसार, खेतों से गुजर रही बिजली की तार टूटकर गिरने से चिंगारी उठी और तेज हवाओं के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग तेजी से फैल चुकी थी।  सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  हालांकि, तब तक किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को लेकर पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  पुलिस व फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना आग सैकड़ों एकड़ तक फैल सकती थी।

 

#यमुनानगर
# मुसिम्बल