जनता का अपमान, गुजरातियों का अपमान यही बन चुकी है कांग्रेस की पहचान: शहज़ाद पूनावाला

नई दिल्ली, 10 अप्रैल - भाजपा प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, "जनता का अपमान, गुजरातियों का अपमान यही बन चुकी है कांग्रेस की पहचान। पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर भारतीयों और गुजरातियों को अनपढ़ गवार कहा। अब कन्हैया कुमार भी गुजरात के लोगों का, असम के लोगों का अपमान करते हैं और बोलते हैं कि ये घुसपैठिए हैं। कांग्रेस ने अपनी गुजरात विरोधी मानसिकता को दिखाया है। गुजरात कांग्रेस और अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि क्या वे इन बयानों से इत्तेफाक रखते हैं? चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए। 

 
#जनता
# गुजरातियों
# कांग्रेस
# शहज़ाद पूनावाला