होर्मुज पर टोल लगाने की चेतावनी, संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने जताई चिंता

नई दिल्ली, 9 अप्रैल - संयुक्त राष्ट्र की शिपिंग एजेंसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर टोल लगाने के प्रस्ताव को खतरनाक बताया है। एजेंसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर इस तरह का शुल्क लगाना गलत परंपरा शुरू कर सकता है, जिससे वैश्विक व्यापार प्रभावित होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान जहाजों से भारी शुल्क लेने पर विचार कर रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस गुजरता है। ऐसे में इस पर टोल लगाने का फैसला वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

 
#होर्मुज
# टोल