लेबनान से सीधी बातचीत के लिए तैयार हुआ इस्राइल
नई दिल्ली, 9 अप्रैल - इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधे बातचीत शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बेरूत की ओर से बातचीत के संकेत मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है और जल्द ही वार्ता शुरू की जाएगी। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच हुए संघर्ष विराम के बाद भी लेबनान पर इस्राइली हमले जारी रहे। इसको लेकर विवाद भी हुआ कि क्या लेबनान इस समझौते का हिस्सा है या नहीं। ऐसे में अब सीधी बातचीत को तनाव कम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
#लेबनान
# इस्राइल

