भूपेंद्र हुड्डा ने सीएम सिटी की पिपली मंडी का किया दौरा,सरकार पर जमकर साधा निशाना

कुरुक्षेत्र:-हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने सीएम सिटी की पिपली मंडी का किया दौरा,सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- सरकार किसानों को कर रही है बेवजह परेशान,खरीद पर लगाई अनावश्यक शर्तें हटाने की मांग, खराब फसल का स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की की मांगकुरुक्षेत्र:- हरियाणा के पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज सीएम सिटी लाडवा विधानसभा की पिपली अनाज मंडी का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से मुलाकात की।साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि उन्हें पूरे प्रदेश से मंडियों में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गेहूं की खरीद करने के बजाय किसानों पर नई-नई शर्तें थोप रही है।

इन शर्तों में पोर्टल रजिस्ट्रेशन, गेट पास, गारंटर, बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर नंबर और वेरिफिकेशन शामिल हैं। जिनके कारण किसान अपनी फसल बेचने के लिए कई दिनों तक इंतजार करने को मजबूर हैं।हुड्डा ने कहा कि एक ओर सरकार की नीतियां किसानों को परेशान कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर बेमौसमी बारिश ने उनकी खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने सरकार से तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने मंत्रियों के उन बयानों की भी आलोचना की, जिनमें कहा गया था कि बारिश से पैदावार बढ़ेगी।नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मंडियों की व्यवस्थाएं सुधारने और अनावश्यक शर्तों को हटाने का आग्रह किया, ताकि फसलों की खरीद जल्द से जल्द सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि है वह किसानों की समस्याओं को सुनने और सरकार तक पहुंचाने के लिए खुद प्रदेशभर की मंडियों का दौरा कर रहे है।

 

#भूपेंद्र हुड्डा
# सीएम सिटी