नारायणगढ़ की अनाज मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन 


नारायणगढ़, 9 अप्रेल (फरिंद्र पाल गुलियानी) नारायणगढ़ की अनाज मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकेट ने शिरकत की। 
किसान महापंचायत के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है पोर्टल के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हरियाणा यहां से है और खुद को किसान का बेटा कहते हैं लेकिन किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। सरकार के नियमों को लेकर अनाजमण्डियों में किसान धक्के खा रहा है। जिसको लेकर भाकियू 11 अप्रैल को जिला स्तर पर 11 बजे से 3 बजे तक सडके जाम करेगी जिसमें सभी किसान साथी भाग लें ताकि सरकार किसानों की सूध ले सके।
   इस मौका पर चमन गुज्जर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष भाकियू टिकैत ग्रुप सहित अन्य युवाओ को राकेश टिकैत ने पटका पहनाकर सम्मानित किया और  गुज्जर को युवा प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा भाकियू टिकैत ग्रुप बनाने की घोषणा की तथा ठीक से कार्य करने के दिशा निर्देश दिए।

#अनाज मंडी
# किसान महापंचायत