मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल मुठभेड़ की जांच पर दिया बयान
श्रीनगर, 9 अप्रैल - जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल मुठभेड़ की जांच पर कहा, "इस चीज को कैसे नजर अंदाज कर सकते हैं कि आज हम केंद्र शासित प्रदेश हैं। AFSPA की बात को क्या कानून-व्यवस्था भी चुनी हुई सरकार के पास नहीं है। जो गांदरबल में हुआ उसे छिपाने या दबाने की कोशिश नहीं की गई ये अच्छी बात है। उपराज्यपाल ने तुरंत जांच के आदेश दिए। रिपोर्ट सबके सामने रखी जाएगी। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि इस प्रकार के हादसे ना हो लेकिन जहां ऐसा हो जाता है उसे छिपाने या दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।
#मुख्यमंत्री
# उमर अब्दुल्ला
# गांदरबल

