अमित शाह ने डेबरा में एक जनसभा को किया संबोधित
पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल, 10 अप्रैल - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डेबरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज मैं यहां घाटाल की बाढ़ की बात भी करना चाहता हूं। घाटाल की बाढ़ आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 1,500 करोड़ रुपये का घाटाल के विकास का मास्टर प्लान भेजा। 60% पैसे की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री मोदी उठाने वाले थे लेकिन TMC सरकार ने घाटाल मास्टर प्लान का कचरा कर दिया। आप चिंता मत कीजिए, भाजपा की सरकार बनाइए। घाटाल मास्टर प्लान को एक साल के अंदर लागू करके हम बाढ़ की समस्या का समाधान करेंगे।
#अमित शाह
# डेबरा
# जनसभा

