बिहार दिवस पर समस्तीपुर में  मिनी मैराथन का आयोजन, साहिल व अंजली ने मारी बाजी



समस्तीपुर, 22 मार्च बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को समस्तीपुर में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें पुरूष वर्ग में साहिल और महिलाओं के वर्ग में अंजली विजेता बने।

 इस मैराथन में  जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरङ्क्षबद प्रताप ङ्क्षसह,
नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप ङ्क्षसह,अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार समेत बड़ी संख्या मे लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि बिहार दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपनी धरती, अपनी विरासत और अपनी सामूहिक शक्ति को पहचानने का भी दिन है। 
 कार्यक्रम  जनभागीदारी के साथ लोगों के बीच स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का भी सशक्त संदेश दे गया। 

इस मैराथन में पुरुष वर्ग में  साहिल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं महिला वर्ग में अंजली कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया।
 

#बिहार दिवस मैराथन