नीतीश कुमार के योगदान की चर्चा दशकों तक होती रहेगी - JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद

पटना, 5 मार्च - JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा कि बिहार के लिए ये शानदार दूरदर्शन है। आधारभूत संरचना से लेकर, आम लोगों के जीवन की बेहतरी के लिए एक दूरदर्शी नेता के तौर पर नीतीश कुमार ने सोचा और उसे जमीन पर उतारा। नीतीश कुमार के योगदान की चर्चा दशकों तक होती रहेगी और ये फैसला उन्होंने लिया। कार्यकर्ताओं के लिए इस फैसले को आत्मसात करना बहुत सहज नहीं है लेकिन उन्होंने अपनी भावनाएं एक्स पर रखी हैं और निःसंदेह जब एक दृढ़निश्चयी नेता के तौर पर जब वे फैसले लेते हैं तो उस फैसले को अमलीजामा पहनाते हैं।

#नीतीश कुमार के योगदान की चर्चा दशकों तक होती रहेगी - JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद