नोकिया के मोबाइल फोन और टेलीकॉम नेटवर्क ने करोड़ों भारतीयों को जोड़ा है - पीएम मोदी
दिल्ली, 5 मार्च - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2026 की शुरूआत में ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौता हुआ। ये एग्रीमेंट भारत और फिनलैंड के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को और प्रबल करेगा। डिजिटल प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचा और स्थिरता जैसे क्षेत्रों में भारत और फिनलैंड महत्वपूर्ण साझेदार हैं। नोकिया के मोबाइल फोन और टेलीकॉम नेटवर्क ने करोड़ों भारतीयों को जोड़ा है। फिनलैंड के आर्किटेक्ट के सहयोग से हमने चिनाब नदी पर विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज विश्व एक अस्थिरता और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। यूक्रेन से लेकर वेस्ट एशिया तक दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। ऐसे वैश्विक वातावरण में भारत और यूरोप, दुनिया की दो बड़ी डिप्लोमेटिक पावर्स अपने संबंधों के सुनहरे दौर में प्रवेश कर रहे हैं। हमारा बढ़ता सहयोग, वैश्विक स्थिरता, विकास और साझा समृद्धि को नई मजबूती दे रहा है।

