कार्नी ने पश्चिमी एशिया में सेना उतारने की संभावना से नहीं किया इनकार
सिडनी/ओटावा, 05 मार्च कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि वह पश्चिमी एशिया में चल रही लड़ाई में कनाडा की सेना उतारने की संभावना को पूरी तरह से खारिज नहीं करेंगे।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आए श्री कार्नी ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानी•ा के साथ एक संयुक्त वार्ता में यह बात कही।
इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह निश्चित तौर पर वादा कर सकते हैं कि कनाडा इस युद्ध में सैन्य रूप से शामिल नहीं होगा, तो श्री कार्नी ने कहा कि इसे खारिज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, Þ हम उचित समय पर अपने साथियों के साथ खड़े रहेंगे और हम हमेशा कनाडाई लोगों का बचाव करेंगे।
इससे पहले उन्होंने एक बयान में अंतरराष्ट्रीय कानून की नाकामी पर अफसोस जताया और अमेरिका-इ•ारायल सहित सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों का सम्मान करने की अपील की थी।

