ईरान के नतांज परमाणु स्थल को क्षति पहुंची, विकिरण की आशंका नहीं 


विएना, तीन मार्च (एपी) संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ने  मंगलवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों के बीच ईरान के नतांज परमाणु स्थल को''हाल में कुछ नुकसान'हुआ है लेकिन इससे''कोई विकिरण होने की आशंका नहीं है।' 

    अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने बताया कि क्षति मुख्य रूप से परमाणु स्थल के भूमिगत हिस्से के''प्रवेश भवनों'तक सीमित है।  

इजराइल-ईरान जंग का आज चौथा दिन है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते मंगलवार को दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और चेन्नई एयरपोर्ट पर 250 से ज्यादा इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। इसमें दिल्ली से 80+, मुंबई से 107, बेंगलुरु से 42 और चेन्नई से 30 उड़ानें शामिल हैं।

हालांकि आज सुबह एअर इंडिया की AI916D फ्लाइट दुबई से 149 यात्री और 8 केबिन क्रू के साथ दिल्ली लैंड हुई। वहां फंसी भारतीय शटलर पीवी सिंधु भी वापस आईं। इंडिगो आज जेद्दाह से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 स्पेशल उड़ानें चला रहा है। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मस्कट के लिए उड़ानें शुरू की हैं।

#ईरान