जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का विस्तार जैसलमेर तक-शेखावत


जोधपुर, 05 मार्च  केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह  शेखावत ने कहा है कि रेल सेवा 20485  एवं 20486 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का विस्तार जैसलमेर तक करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।      
    श्री शेखावत ने गुरुवार को यह जानकारी साझा करते हुए इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि उनके आग्रह पर रेल मंत्री ने जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का विस्तार जैसलमेर तक करने की स्वीकृति प्रदान की है। इससे जैसलमेर और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

पर्यटन और व्यापार को भी सहयोग मिलेगा।
   श्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहतर संपर्क की नीति के अनुरूप लगातार रेल सुविधाओं को मजबूत करने और यात्रियों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
 

#जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस