बंगाल में इस बार परिवर्तन होगा: राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर


सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल: केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा, "बंगाल में इस बार परिवर्तन होगा। सभी ने संकल्प लिया है। यहां की जनता तृणमूल कांग्रेस से त्रस्त हो चुकी है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है... यहां पर ममता बनर्जी की जो सरकार है वो महिलाओं के साथ अन्याय कर रही है... महिलाओं के लिए सुरक्षा नहीं है... केंद्र सरकार की इतनी सारी योजनाएं हैं जिन्हें यहां धरातल पर लागू नहीं किया गया है, ये सब कब तक होगा?... हमारा नारा है, किसान, युवा, महिला और गरीब कल्याण का जिनके लिए ये सरकार काम नहीं कर रही है... स्थानीय लोगों का अधिकार छीना जा रहा है जो नहीं होना चाहिए। लोगों ने और जनता ने मन बना लिया है कि इस बार परिवर्तन तो होगा।"

#बंगाल