नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे सीएम हाउस
गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे हैं। यहां पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, स्वास्थ्य विभाग के मंत्री मंगल पांडेय, वरिष्ठ नेता भीखूभाई दलसानिया समेत कई वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने बातचीत की। कुछ देर बाद अमित शाह नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए उन्हें आवास पर पहुंच चुके हैं।
पटना पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह पटना एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। यहां पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। यहां से गृह मंत्री नितिन नवीन के आवास पर पहुंचेंगे।
नितिन नवीन के आवास पर बैठक करेंगे अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर कुछ ही देर में गृह मंत्री अमित शाह पहुंचने वाले हैं। भाजपा के सभी दिग्गज नेता यहां पहुंचे हुए हैं। गृह मंत्री पहले भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधानसभा जाएंगे।

