राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ पार्टी का पलटवार, चीन का दिया हवाला

नई दिल्ली, 5 मार्च - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रस चाहती है कि भारत सोच-समझे बिना ईरान के पक्ष में खड़ा हो जाए, जबकि चीन तेहरान से दूरी बना रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि भारत की नीति राष्ट्रीय हित और देश के नागरिकों की सुरक्षा के आधार पर तय होनी चाहिए, न कि विपक्ष की पुरानी विचारधारा पर। 
भाजपा के अमित मालवीय और प्रदीप भंडारी समेत कई नेताओं ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीतिक करने का आरोप लगाया। मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, चीन ने वर्षों तक ईरान का कूटनीतिक समर्थन किया और उसका तेल खरीदा, लेकिन अब उससे दूरी बना रहा है। इसके बावजूद कांग्रेस ईरान के लिए भारत का आंख बंद करके समर्थन चाहती है, जबकि खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है और वहां लाखों भारतीय रहते हैं और काम करते हैं। 
 

#राहुल गांधी
# सत्तारूढ़ पार्टी