निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए मतगणना - तेजस्वी यादव

पटना (बिहार), 16 मार्च - RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार राज्य सभा चुनाव 2026 मतगणना पर कहा कि पुनर्गणना चल रही है। हमें 37 वोट मिले हैं और भाजपा के उम्मीदवार शिवेश राम को मात्र 30 वोट मिले हैं। हम यहां दोबारा आए हैं। मतगणना निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए और इसमें कोई दबाव नहीं होना चाहिए। भाजपा जबरन चुनाव जीतने के लिए बेईमानी करने और धनतंत्र का प्रयोग करने में माहिर है। पुनर्गणना हमने नहीं की है बल्कि सत्ता पक्ष की ओर से यह कराई जा रही है। हम चुनाव जीत रहे हैं। 

#निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए मतगणना - तेजस्वी यादव