मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मथुरा हादसे पर जताया दुख 

चंडीगढ़, 10 अप्रैल- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर मथुरा नाव हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज जगरांव शहर के लोगों को वृंदावन के दर्शन के लिए ले जा रही एक नाव मथुरा के पास यमुना नदी में पलट गई, जिसमें 32 लोग सवार थे। बहुत दुख के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि कुछ श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई है। मैं उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में हूं। बाकी जानकारी बाद में शेयर की जाएगी।

 
#मुख्यमंत्री
# भगवंत मान
# मथुरा