सिद्धू मूसेवाला के नए गाने 'Eyes On Me' का टीजर रिलीज

पंजाबी संगीत जगत के दिवंगत सितारे सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के नए गाने आइज आन मी (Eyes On Me) का बहुप्रतीक्षित टीजर शुक्रवार सुबह रिलीज कर दिया गया। रिलीज होते ही इस टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और कुछ ही मिनटों में लाखों व्यूज बटोर लिए।

मूसेवाला की टीम द्वारा अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी किए गए इस टीज़र को महज दो मिनट में ही उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 15 हजार लाइक्स मिल गए, वहीं YouTube पर लगभग 1.2 लाख व्यूज दर्ज किए गए।

 

 

#सिद्धू मूसेवाला