सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम शो 'साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर' का टीज़र रिलीज़
मानसा, 19 मार्च (बलविंदर सिंह धालीवाल)- दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम शो 'साइन टू गॉड वर्ल्ड टूर' का टीज़र रिलीज़ हो गया है। इसका वीडियो सिंगर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। उनकी मौत के बाद यह किसी पंजाबी कलाकार का पहला होलोग्राम शो होगा। टीजर में छोटे सिद्धू की तस्वीर भी है। कैप्शन में लिखा है 'हैप्पी बर्थडे शुभदीप'। यह शो 11 जून, 2026 को सिद्धू के जन्मदिन पर रिलीज़ होने की संभावना है। टीज़र की शुरुआत मूसेवाला के होलोग्राम से होती है, जिसमें शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला अपनी आंखें खोलते हैं और फिर स्टेडियम की भीड़ सामने आ जाती है। यह तकनीक उनकी 3डी को मंच पर प्रस्तुत करेगी, जिसमें मौलिक आवाज, गाना और अलग अंदाज शामिल होंगे। ऐसा पहले माइकल जैक्सन, टुपैक और व्हिटनी ह्यूस्टन जैसे कलाकारों पर किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक, होलोग्राम टूर में भारत के अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड, दुबई, न्यूजीलैंड, कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे 8 देश शामिल हैं, जहां इसे प्रदर्शित किया जाएगा।

