टटीरी गाने पर बादशाह को राहत, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
चंडीगढ़, 19 मार्च- टटीरी गाने पर हुए विवाद के बीच रैपर बादशाह को राहत मिल गई है। बादशाह ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की। इस पर फैसला लेते हुए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने फिलहाल बादशाह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
बता दें कि टटीरी गाने के विवादित बोल को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह के खिलाफ हरियाणा में 2 केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब उनके खिलाफ जारी लुक आउट नोटिस भी वापस लेगी। हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह के टटीरी गाने के बोल में अश्लीलता पर कड़ा संज्ञान लिया और पंचकुला के एसएसपी को उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया।
#टटीरी गाने पर बादशाह को राहत
# हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

