पंजाब में गैस संकट को लेकर AAP सरकार अलर्ट ,मिनिस्टर ने गैस एजेंसी का किया दौरा 


दीनानगर, (गुरदासपुर), 19 मार्च- पंजाब में गैस संकट को लेकर AAP सरकार अलर्ट हो गई है। आज फूड एंड सिविल सप्लाई मिनिस्टर लालचंद कटारूचक ने एक गैस एजेंसी पर छापा मारा। मिनिस्टर ने दीनानगर के तारागढ़ कस्बे में गैस एजेंसी का दौरा किया। लोग सुबह 4-5 बजे से लाइनों में खड़े थे, लेकिन एजेंसी सुबह 9 बजे तक नहीं खुली। करीब 400 लोगों को लाइन में खड़ा देखकर मिनिस्टर गुस्सा हो गए।

इनमें से कई लोगों को तीन दिन से सिलेंडर नहीं मिले थे। मिनिस्टर ने तुरंत पठानकोट DFSC राज ऋषि मेहरा को फोन किया। उन्होंने बताया कि लोग परेशान थे और एजेंसी का कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। सिर्फ एक स्टोरकीपर मौजूद था और वह भी गोदाम नहीं खोल रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसे में लोगों का मजाक उड़ाया जा रहा है, उनके खिलाफ एक्शन लें। मिनिस्टर ने एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश दिया।

#पंजाब
#गैस संकट