मुंबई के मानखुर्द में कबाड़ बाजार में लगी भीषण आग, दमकल विभाग मौजूद
मुंबई (महाराष्ट्र) 24 , अप्रैल मुंबई के मानखुर्द इलाके में स्थित कबाड़ की दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
#भीषण आग
# दमकल विभाग

