दिल्ली के साध नगर में भीषण आग, बिल्डिंग में नौ लोग फंसे
नई दिल्ली, 18 मार्च - दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिले के साध नगर इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिसमें नौ लोग अंदर फंस गए। फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग तेजी से फैली और बिल्डिंग धुएं से भर गई। जानकारी के मुताबिक, आग बिल्डिंग के एक हिस्से में लगी थी, लेकिन धुआं तेजी से पूरे कॉम्प्लेक्स में फैल गया, जिससे एक परिवार के लोग अंदर फंस गए। फायर ब्रिगेड ने तीन बच्चों समेत सात घायल लोगों को बचाया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आग लगने के शुरुआती दौर में, दो लोग बिल्डिंग से कूद गए और उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।
#दिल्ली के साध नगर में भीषण आग
# बिल्डिंग में नौ लोग फंसे

