ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी और उनके बेटे की इजरायली हमले में मौत
तेल अवीव, 18 मार्च - आज US, इजरायल और ईरान के बीच जंग का 19वां दिन है। ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी और उनके बेटे की कल इजरायली हमले में मौत हो गई। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने आज इसकी पुष्टि की।
इसके बाद रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव में 100 से ज़्यादा जगहों पर मिसाइल हमले किए। ईरान का दावा है कि ये हमले लारीजानी, उनके बेटे और बासिज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर घोलमरेज़ा सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए किए गए।
ईरान ने यह भी दावा किया कि इजरायल का मज़बूत डिफेंस सिस्टम भी इन हमलों को रोकने में नाकाम रहा। इजरायल का कहना है कि मिसाइल के मलबे की वजह से एक महिला की मौत हो गई।
#ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी और उनके बेटे की इजरायली हमले में मौत

