इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके में लगी आग, 6 की मौत

इंदौर (मध्य प्रदेश), 18 मार्च - इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके में एक घर में आग लग गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। बचाव अभियान जारी है। वहीं, DM शिवम वर्मा ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है। 6 लोगों की मृत्यु हो गई है...दो मंज़िलें खाली हो गई हैं लेकिन हमारी टीम एक और मंज़िल की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिक वाहन की चार्जिंग के दौरान धमाका आग का कारण बताया गया है। जिसके बाद घर में रखे गैस सिलेंडरों और ज्वलनशील केमिकल्स के कारण आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। तीन लोगों को आग से सुरक्षित बचा लिया गया। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है।

#इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके में लगी आग
# 6 की मौत