रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी से 2.52 करोड़ की ठगी का मामला आया सामने
ग्वालियर(मध्य प्रदेश), 23 फरवरी - रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी से डिजिटल अरेस्ट स्कैम के ज़रिए 2.52 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है।
DSP साइबर क्राइम ग्वालियर मनीष यादव ने बताया, "एक रिटायर्ड अधिकारी नारायण महादेव ने थाने पर शिकायत दी कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। उनके पास एक व्हाट्सएप कॉल आया था, उन्हें कहा गया कि उनके बैंक खाते में मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा आया है। डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 2.52 करोड़ रुपए की ठगी की गई। FIR दर्ज़ करके इनके बैंक खातों की जानकारी हम ले रहे हैं।"
#रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी से 2.52 करोड़ की ठगी का मामला आया सामने

