MP Board Exam: MP बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, नकल पर कड़ी निगरानी
भोपाल (मध्य प्रदेश), 10 फरवरी, एएनआई: मध्य प्रदेश में आज से 12वीं बोर्ड परीक्षा की औपचारिक शुरुआत हो गई है। परीक्षा केंद्रों से सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि छात्र-छात्राएं पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने के लिए पहुंचे हैं। सभी विद्यार्थी अपने आवश्यक दस्तावेज और स्टेशनरी के साथ सेंटर में पहुंचे, और प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।
#MP Board Exam

