लतीफपुरा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
जालंधर, 10 फरवरी, (शिव) – जिला प्रशासन ने आज मॉडल टाउन के पास लतीफपुरा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन यह कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश के बाद कर रहा है। पुलिस आज सुबह 7 बजे अतिक्रमण हटाने पहुंची। पुलिस का कहना है कि हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद उन्हें जगह खाली करने के आदेश मिले हैं।
#लतीफपुरा

