मप्र : वित्त मंत्री ने 2026-27 के लिए 4.38 लाख करोड़ रुपये का बजट किया पेश
भोपाल, 18 फरवरी मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल 4,38,317 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। देवड़ा ने विपक्ष की टोका-टोकी और व्यवधानों के बीच यह बजट पेश किया। इस दौरान कांग्रेस के सदस्यों ने राज्य के लोगों पर बढ़ते कर्ज के बोझ पर ङ्क्षचता जताई और नारेबाजी की। इससे पहले मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 2026-27 का बजट कई मायनों में ऐतिहासिक है और सबको साथ लेकर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने के संकल्प का मॉडल है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के कल्याण के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए समर्पित है। बजट पेश किए जाने से पहले विपक्ष के नेता उमंग ङ्क्षसघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में नारे लिखी तख्तियां लेकर विधानमंडल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने पहुंचे।

