तेलंगाना: भीषण आग में 12 दुकानें जलकर खाक
बचुपल्ली (तेलंगाना), 4 मार्च - तेलंगाना के बचुपल्ली में निज़ामपेट सर्कल के पास भीषण आग लग गई, जिसमें 12 दुकानें जलकर खाक हो गईं। आधी रात को आग लगने के बाद तीन फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। कुकटपल्ली फायर स्टेशन के अधिकारियों ने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।
#तेलंगाना: भीषण आग में 12 दुकानें जलकर खाक

