सरपंच पर हमला करने वाले बदमाश का पुलिस ने किया एनकाउंटर 

जालंधर, 4 मार्च (दविंदर) - मेहितपुर इलाके के गांव बूटे दी शन्ना के सरपंच महिंदर सिंह पर हमला करने वाले बदमाश का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। बदमाश की पहचान सुखजीत सिंह उर्फ ​​शीलू के तौर पर हुई है। मेहितपुर में घुम्मन पैलेस के पास पुलिस बैरिकेड देखकर बदमाश ने भागने की कोशिश की। पुलिस को पीछे से आता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सुखजीत सिंह के पैर में गोली लग गई। उसे घायल हालत में सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

#सरपंच पर हमला करने वाले बदमाश का पुलिस ने किया एनकाउंटर