गुजरात: भरूच में रासायनिक कारखाने में भीषण आग लगी, 16 मजदूर घायल

 

गुजरात के भरूच जिले में बृहस्पतिवार को एक रासायनिक कारखाने में भीषण आग लगने से कम से कम 16 मजदूर घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।पुलिस उपाधीक्षक अजय मीणा ने बताया कि अपराह्न करीब एक बजे झगड़िया, गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) क्षेत्र में स्थित मेट्रोपॉलिटन एक्जिमकेम प्राइवेट लिमिटेड में आग लग गई।उन्होंने बताया कि कम से कम 16 मजदूर घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना में अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है।

#गुजरात: भरूच