UP बोर्ड परीक्षा परिणाम: 10वीं-12वीं के 11 टॉपर्स में 10 लड़कियां
लखनऊ , 23 अप्रैल - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से की गई। उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ-साथ बोर्ड 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों की सूची भी जारी हो गई है। इस वर्ष 10वीं में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा 97.83% लाकर टॉप किया है। वहीं 12वीं में शिखा वर्मा ने 97.60% लाकर टॉप किया है।
कशिश वर्मा और अंशिका ने संयुक्त रूप से किया टॉप; मिले 97.83% अंक
कशिश वर्मा और अंशिका ने किया टॉप
सीतापुर कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका ने प्राप्त किया प्रथम स्थान।
दूसरे स्थान पर अदिती
द मॉडर्न एकेडमी जैदपुर बाराबंकी की अदिती ने 97.50 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
#उत्तर प्रदेश
#माध्यमिक शिक्षा परिषद

