UP: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले
लखनऊ, 20 अप्रैल - प्रदेश में बाराबंकी, अयोध्या और अम्बेडकरनगर समेत 10 जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने सोमवार को कुल 24 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी में तबादला एक्सप्रेस दौड़ गई है।
सोमवार को जारी सूची के अनुसार, गाजीपुर के डीएम अविनाश कुमार को अलीगढ़ का डीएम, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद अरविंद सिंह को एटा का डीएम, विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी अमित आसेरी को बांदा का डीएम, उपाध्यक्ष बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण डॉ. अंकुर लाठर को फर्रूखाबाद का डीएम बनाया गया है।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना को हापुड़ का डीएम, विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का डीएम, यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर नगर के एसीईओ चर्चित गौड़ को सोनभद्र का डीएम, अम्बेडकरनगर के डीएम अनुपम शुक्ला को गाजीपुर का डीएम, बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का डीएम, मुख्यमंत्री व नागरिक उड्डयन विभाग के विशेष सचिव और निदेशक नागरिक उड्डयन ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का डीएम बनाया गया है।
अयोध्या के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को सीएम का विशेष सचिव, एटा के डीएम प्रेम रंजन सिंह को अपर राज्य निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान तथा निदेशक मध्यान्ह भोजन अभिकरण, हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद, अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन को विशेष सचिव कृषि विभाग, बांदा की डीएम जे रीभा को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है।
अरुण कुमार विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म और अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म को विशेष सचिव के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। फर्रूखाबाद के डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी को विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी, सोनभद्र के डीएम बद्री नाथ सिंह को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद की जिम्मेदारी दी गई है।
दीक्षा जैन सीडीओ कानपुर नगर से एसीईओ उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर, डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार सीडीओ शाहजहांपुर से उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण, प्रणता ऐश्वर्या सीडीओ सीतापुर से उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, उत्कर्ष द्विवेदी संयुक्त मजिस्ट्रेट सोनभद्र को सीडीओ शाहजहांपुर, अभिनव जे जैन संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा को सीडीओ कानपुर नगर और दीक्षा जोशी संयुक्त मजिस्ट्रेट मेरठ को सीडीओ सीतापुर बनाया गया है।
इससे पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था। 40 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे। इनमें 15 जिलों के डीएम को बदल दिया गया था। इनमें से 8 डीएम को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले का डीएम बनाया गया था।

