UP: देवबंद में होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ 

देवबंद 29 मार्च - सहारनपुर ज़िले के देवबंद में स्टेट हाइवे स्थित वीआईपी रोज होटल पर रविवार तड़के बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के दौरान होटल कर्मचारियों ने कमरों में छिपकर अपनी जान बचाई। गोलियां लगने से होटल के शीशे चकनाचूर हो गए और होटल में काफी नुकसान हुआ है।
बताया गया है कि सुबह करीब चार बजे बाइक सवार कुछ युवक होटल वीआईपी रोज पहुंचे थे। उन्होंने रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी से किराए पर कमरा मांगा। इस दौरान एक युवक ने अपनी आईडी दी, जबकि अन्य युवकों से आईडी मांगी गई तो वह गाली गलौज करने लगे।

आईडी देने को लेकर हुए विवाद के बाद युवकों ने रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी भी वहां पहुंच गए और उन्होंने विरोध किया। इससे गुस्साए युवकों ने होटल में रखे लैपटॉप समेत अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी।

#UP
# देवबंद