लालजीत सिंह भुल्लर को पेश करने के लिए पुलिस जिला कोर्ट पहुंची

अमृतसर 29 मार्च (हरमिंदर सिंह) - पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की पांच दिन की रिमांड खत्म होने के बाद अमृतसर पुलिस भुल्लर को पेश करने के लिए जिला कोर्ट पहुंची। आपको बता दें कि DM गगनदीप सिंह रंधावा की कथित आत्महत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस FIR में पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर और PA दिलबाग सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

#लालजीत सिंह भुल्लर को पेश करने के लिए पुलिस जिला कोर्ट पहुंची