TMC ने बंगाल को क्या दिया सिर्फ झूठे वादे और धोखा: प्रधानमंत्री मोदी 

मथुरापुर, दक्षिण 24 परगना, 23 अप्रैल - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "TMC और इन सारे दलों का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। कुछ दिन पहले संसद में जो कुछ हुआ आपने देखा है। भाजपा सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं को 33% आरक्षण का प्रस्ताव लेकर संसद में आई थी लेकिन TMC ने इसके खिलाफ वोटिंग की। उन्होंने बंगाल की माताओं का अधिकार छीना। TMC ने यहां महिलाओं के सम्मान को जो ठेस पहुंचाई है उसका हिसाब आपका वोट करेगा। 

TMC ने बंगाल को क्या दिया? सिर्फ झूठे वादे और धोखा... TMC ने हर जिले में एक मेगा फूड पार्क बनाने की घोषणा की थी लेकिन क्या मिला? धोखा। TMC ने 2 हजार बड़ी इंडस्ट्री लगाने की बात की थी, लेकिन क्या मिला? धोखा... हर बार चुनाव के समय वादा और चुनाव के बाद गायब, सालों से TMC इसी फॉर्मूले पर चल रही है। बंगाल की निर्मम सरकार को सिर्फ अपने हितों की चिंता है, उसे आपके सुख-दुख से कोई लेना-देना नहीं है। इसका एक उदाहरण है, मथुरापुर का भंग मेला। भंग मेले को राज्य सरकार से वह समर्थन नहीं मिला जो मिलना चाहिए था। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यहां बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं होता। हर काम में TMC को कट मनी चाहिए, हर जगह TMC के सिंडीकेट के लोग बैठे हैं... गरीब और मध्यम वर्ग यहां सबसे ज्यादा परेशान है।

#TMC
# बंगाल
# प्रधानमंत्री मोदी