भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया रोड शो 

नादिया (पश्चिम बंगाल), 26 अप्रैल - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रोड शो किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, "मैं मानता हूं कि पूरा भारत प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के साथ दिख रहा है और यही कारण है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने चुनाव लड़ा और भाजपा ने इसकी अगुवाई की। हर एक विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक जनता सड़कों पर है... जनता जब मूड बनाती है तो किसी आंकड़े को नहीं रखती। जनता की जीत होगी। पश्चिम बंगाल जो लंबे समय से त्रस्त था, आज वह पश्चिम बंगाल 4 मई को नई उड़ान के लिए तैयार है... दीदी ने काम किया होता तो उन्हें यह हताशा, निराशा देखने को नहीं मिलती। यह उनकी नाकामी है जो आज जनता उन्हें छोड़ चुकी है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, "जो पश्चिम बंगाल की संस्कृति, उसकी विरासत, उसका खेल, कला जिसने दुनिया में अपना स्थान बनाया था, आज उस संस्कृति और विरासत को कमजोर करने का काम ममता बनर्जी की सरकार ने किया है। हम भारतीय संस्कृति, पश्चिम बंगाल की संस्कृति को आगे लेकर जाएंगे... मैं अपने कार्यकर्ताओं से यही कहूंगा कि अंतिम समय तक बूथ पर डटे रहना है, जनता आपके साथ है। पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

#भाजपा
# नितिन नबीन
# रोड शो