हिमाचल  : ढालपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने  कांग्रेस के खिलाफ निकाली  रैली


ढालपुर , 22 अप्रैल -  ढालपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने पुतला जलाकर जताया विरोध पुतले जलाने को ले कर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई छीना झपटी। दिग्विजय आनंद ने कहा केंद्र में बैठी कांग्रेस महिला विरोधीजिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा कांग्रेस के खिलाफ निकाली गई रैली के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए पुतला छीन लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और गुत्थमगुत्थी हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

#हिमाचल 
#ढालपुर में भाजपा युवा मोर्चा