Himachal: तत्तापानी के पास गहरी खाई में गिरी कार, 2 शव बरामद

शिमला, 21 अप्रैल (मनीष शारदा) - तत्तापानी से करीब 12 किलोमीटर दूर माहौटा क्षेत्र के कंलगार में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अब तक दो शव खाई से बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

प्राथमिक अनुमान के अनुसार, हादसे के वक्त वाहन में और भी लोग सवार हो सकते थे, जिसे देखते हुए सर्च ऑपरेशन जारी है। खाई की गहराई और दुर्गम क्षेत्र के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। 
 

 
#Himachal: तत्तापानी के पास गहरी खाई में गिरी कार
# 2 शव बरामद