नारी शक्ति बंदना बिल नही ,बीजेपी शक्ति बंदना बिल,महिलाओ की नही भाजपा की हुई हार, जगत नेगी

 

 

 नई दिल्ली, 20 अप्रैल - संसद में महिला आरक्षण बिल पास न होने के बाद भाजपा लगातार कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साध रही है और महिला विरोधी करार दे रही है वहीं इसको लेकर बागवानी मंत्री जगत नेगी ने पलटवार किया है और इस बिल को लिकर निशान साधा है जगत नेगी ने इस बिल को नारी शक्ति वंदना बिल नहीं बल्कि बीजेपी शक्ति वंदना बिल करार दिया है। भाजपा इस बिल की आड़ में राजनीति करना चाहती है ।

कहा कि देश के प्रधानमंत्री देश को संबोधन करने के लिए रात का समय ही चुनते हैं और चुनावी सभा की तरह बयान देते हैं तो ऐसे में चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि दो राज्यों में चुनाव चल रहे हैं जो कि आचार सहिंता का उल्लंघन है।चुनाव आयोग इस पर कार्यवाई क्यो नही करती है। राजनीतिक लाभ के लिए महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री रात के समय देश को संबोधन कर रहे हैं जबकि ये बिल 2023 ही पास हो गया था 2023 में सर्व समिति से विपक्षी दलों ने इसको अपना समर्थन दिया था लेकिन 2023 के बाद अब 16 अप्रैल को विशेष सत्र बुलाकर कि बिल को दोबारा से पास करवाने की क्या जरूरत पड़ गई और इस बिल को अभी तक नोटिफाई नहीं किया गया और संशोधन के लिए संसद में लाया गया 3 साल तक भाजपा चुप क्यों बैठी रही यदि महिलाओं की भाजपा इतनी ही हितेषी है तो क्यों नहीं किया अब चुनाव के दौरान संशोधन करवाने की क्या जरूरत पड़ गई भाजपा ने इस बिल का नाम ही बदल दिया लेकिन नारी शक्ति वंदना बिल नहीं यह बीजेपी शक्ति वंदना बिल है।

#नारी शक्ति बंदना बिल