ऊना में हमीरपुर रोड पर कैफे मे लगी आग
ऊना के हमीरपुर रोड स्थित एक कैफ़े मे आग लगने से लाखो रूपए का समान जल कर राख़ गया ज़ब की सुबह सवेरे कैफे खाली होने के कारण कोई मानव हानि होने से बचाव हो गया। आग कैफे की रसोई से भड़की और पूरी रसोई मे फ़ैल गई। जिस के कारण रसोई मे रखे फ्रिज अन्य सामान जल कर राख़ हो गया। मौके पर अग्निशमन विभाग को सुचना दी गई और आधे घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। जिला अग्निश्मन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया की उनको सुबह 6:40 पर आग की घटना की सुचना मिली थी। विभाग द्वारा तुरंत मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की घटना कैसे हुई उस जानकारी जुटाइ जा रही हैऔर नुक्सान का आकलन किया जा रहा है।
#ऊना
# हमीरपुर

