अंबेडकर जयंती पर Jairam Thakur ने अर्पित की पुष्पांजलि
शिमला, 14 अप्रैल (मनीष शारदा)- संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के चौड़ा मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ओर उनके योगदान को याद किया ओर कांग्रेस पर संविधान निर्माता को भारत रत्न से वंचित रखने के आरोप भी लगाए।
वीओ,,,इस मौके पर जयराम ठाकुर ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का देश की स्वतंत्रता और उसके बाद संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान बनाना एक जटिल और ऐतिहासिक कार्य था, जिसे अंबेडकर जी ने पूरी निष्ठा और दूरदर्शिता के साथ पूरा किया। उन्होंने कहा कि बचपन से ही अंबेडकर जी को सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने समाज में समानता और समरसता स्थापित करने के उद्देश्य से संविधान का निर्माण किया।
जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि समाज के लिए उनके योगदान के बावजूद कांग्रेस सरकारों ने लंबे समय तक उन्हें भारत रत्न से वंचित रखा, जबकि वर्ष 1990 में वी.पी. सिंह की सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि देश डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को कभी नहीं भूल सकता।

