हिमाचल :ऊना के हरोली में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक शुरू, मुकेश अग्निहोत्री ने किया उद्धाटन
ऊना , 22 अप्रैल - हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से हरोली के रोड़ा में निर्मित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क का उद्धाटन किया। इस मौके पर उनके साथ परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इसे रिकॉर्ड समय में बनाकर तैयार किया गया है। इसके बाद प्रदेश में पांच और ट्रैफिक पार्क स्थापित किए जाएंगेरोड़ा में बनाया टेस्टिंग ट्रैक टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों के कुशल चालक बनाने में मददगार होगा। संबंधित चालक यहां अपना स्लॉट बुक करवा सकेंगे और समय अनुसार आकर टेस्ट दे सकेंगे।
#हिमाचल

