ओलावृष्टि से प्रभावित 7 जिलों के किसानों को मिलेगा मुआवजा, 123.28 करोड़ रुपये मंजूर:हरदीप सिंह मुंडियां
चंडीगढ़, 22 अप्रैल - कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मान सरकार कुदरती आफतों से प्रभावित किसानों को तुरंत राहत देने के लिए पूरी तरह तैयार है। मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है कि ओलावृष्टि से प्रभावित 7 जिलों के किसानों को मुआवजा मिलेगा।
इसके लिए 123.28 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। फाजिल्का के लिए 44.24 करोड़ रुपये, श्री मुक्तसर साहिब के लिए 43.01 करोड़ रुपये, बठिंडा के लिए 22.83 करोड़ रुपये, मोगा के लिए 7.73 करोड़ रुपये और अमृतसर के लिए 5.26 करोड़ रुपये की राहत दी गई है।
फिरोजपुर और रूपनगर के किसानों के लिए भी राहत फंड मंजूर किए गए हैं, जबकि 111 गांवों में 92,695 एकड़ फसल के नुकसान के लिए राहत पैकेज दिया गया है।
मान सरकार ने यह फैसला फील्ड रिपोर्ट के तुरंत बाद लिया है। डिप्टी कमिश्नरों को तुरंत पेमेंट पक्का करने के निर्देश दिए गए हैं।

