हिमाचल: नूरपुर जिला कांगड़ा में निजी बस हादसे का शिकार, कई सवारियां घायल 

ऊना, 3 मई (हरपाल सिंह कोटला)- हिमाचल प्रदेश में बस हादसा हुआ है। एक निजी बस हादसे का शिकार हुई है। बस सवारियों से पूरी तरह भरी हुई थी. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और लोगों ने घायलों को बस से निकाला। फिलहाल, 15 के करीब घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार चंबा से ऊना जा रही देवी दर्शन बस कांगड़ा जिला के नूरपुर के नियाजपुर में सड़क पर पलट गई। यह हादसा 11 बजे के करीब हुआ है। शुरुआती चर्चाओं में सामने आया कि बस चालक को हर्ट अटैक आया और फिर बस बीच सड़क पर पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोग और स्थानीय प्रशासनिक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और  घालों को तुरंत सिविल हॉस्पिटल नूरपुर पहुंचाया गया।

 
#हिमाचल: नूरपुर जिला कांगड़ा में निजी बस हादसे का शिकार
# कई सवारियां घायल