शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 900 अंक गिरा, निफ्टी 24000 से फिसला
नई दिल्ली, 11 मई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश के लोगों से किफायत से चलने की अपील के बाद घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट दिखी। सेंसेक्स करीब 900 अंकों तक टूट गया तो वहीं निफ्टी 23950 के नीचे आ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 845.68 अंक गिरकर 76,482.51 पर आ गया; निफ्टी 237.90 अंक गिरकर 23,936.85 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 145 पैसे गिरकर 94.96 पर आ गया।
#शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 900 अंक गिरा
# निफ्टी 24000 से फिसला

